Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

नीतू कपूर ने खोले आलिया और रणबीर की शादी के बाद के राज़, बोली – मेरा तो बेटा ही बदल गया

Posted on January 10, 2023

बॉलीवुड के सितारे अपने फैंस की नजरों में हीरो होते हैं और इसलिए उनके फैंस उनके बारे में सबकुछ जान लेना चाहते हैं। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक स्टार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और गुडलुक्स से फैंस का दिल जीता है। इसमें कपूर खानदान के बेटे सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम शामिल है। रणबीर ने फिल्मों में एंट्री के साथ ही लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्मों में उनकी फ्लर्टिंग टेकनीक और क्यूटनेस देखकर लड़कियां तो उन पर दिल हार गईं।

कपूर खानदान के बेटे के होने के नाते लोग रणबीर में और भी ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। अब हाल ही में लाखों करोड़ों लड़कियों का दिल तोड़कर रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की क्यूटेस्ट गर्ल आलिया भट्ट से शादी कर ली। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इतने दिलों से जुड़ने के बाद आलिया से शादी कर रणबीर की जिंदगी कैसी चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने घर के कुछ राज खोल दिए हैं।

नीतू कपूर ने बताया कैसी बीत रही जिंदगी: रणबीर कपूर की शादी और जिंदगी में आए बदलाव को लेकर नीतू कपूर ने ढेर सारी बातें कहीं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नीतू ने कहा कि- मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, उसने रणबीर को ढेर सारा प्यार और खुशियां दी हैं। मैं रणबीर में बदलाव देख रही हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आलिया हमारे परिवार का हिस्सा बनी। तो हां जिंदगी वाकई बदल गई है और अब मैं बहुत संतुष्ट हूं। वो टेंशन होता है ना शादी नहीं हुई, शादी नहीं हुई, अब शादी हो गई…।

बता दें कि रणबीर और आलिया ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की। इतना ही नहीं कपूर खानदान की शादी होने के बाद भी इस शादी को बहुत ग्रैंड लुक नहीं दिया गया था। वहीं रणबीर और आलिया ने भी बेहद सिंपल लेकिन शानदार तरीके से शादी की रस्में कीं और एक दूसरे का जन्म जन्म तक साथ निभाने की कस्में खाईं। नीतू कपूर उनकी प्राइवेट लेकिन लैविश शादी को ट्रेंडसेटर मानती हैं।

आलिया को मानती हैं नीतू: नीतू कपूर ने कहा- ये कई और लोगों के लिए उदाहरण सेट करता है। आपको बहुत बड़ी वेडिंग की जरूरत नहीं है। आपको वहां शादी करनी चाहिए जहां आप खुश हैं और आपका परिवार भी खुशियां मना सकें वरना हम लोग दूसरों को खुश करने में लग जाते हैं। नीतू ने आलिया की भी जबरदस्त तारीफ की। हालांकि ये पहला मौका नहीं था जब उन्होंने अपनी बहू की तारीफ की हो। इससे पहले भी नीतू आलिया पर प्यार लुटा चुकी हैं।

शादी के दिन भी नीतू कपूर ने कहा था कि आलिया को पाकर वो बेहद खुश हैं। उनके जीवन में आलिया की वजह से पॉजिटिव बदलाव आया है जिसे वो खुलकर इंजॉय कर रही हैं। वहीं आलिया भी नीतू को लेकर यही सोचती हैं। आलिया भी हर खास मौके चाहे वो बर्थडे हो या एनिवर्सिरी अपनी सास नीतू को प्यार जताते आई हैं। इतना ही नहीं ऋषि कपूर के निधन के वक्त भी वो रणबीर और उनके परिवार के साथ पल पल मौजूद थीं। इन्हीं लम्हों ने रणबीर और आलिया के रिश्ते को और भी मजबूत किया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉलीवुड इन 8 बड़ी अभिनेत्रियों को है शराब पीने का शौक,एक तो शराब के साथ…
  • निकितन धीर -कृतिका सेंगर ने बेटी देविका संग शेयर किया परफेक्ट फैमिली फोटोज की झलकियाँ
  • Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक कॉपी कर रही हैं शाहरुख की लाडली Suhana Khan? देखें PICS
  • तेरे इश्क में घायल की काम्या पंजाबी और देवोलीना भट्टाचार्जी चिल स्टाइल में किया डांस देखिये वीडियो
  • रियल लाइफ में बेहद हॉट हैं अनुपमा की ‘बेटी’ पाखी, देखें तस्वीरें…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme