बॉलीवुड के एक्शन किंग और खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो एक ऐसे ऐक्टर हैं जो साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं। जाहिर है कि वो इतनी फिल्में करते हैं, तो उनकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी। अक्षय अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। अक्षय की करोड़ों फैंस हैं, उनकी ये लिस्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन आज हम खिलाड़ी कुमार पर नहीं बल्कि उनके बेटे पर बात करने वाले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अक्षय कुमार इतने पैसे होने के बावजूद अपने बच्चों को गिन-गिनकर पैसे देते हैं। जी हां, आपने सही सुना अक्षय अपने बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं।
उनके अनुशासित जीवन शैली से तो हर कोई वाकिफ है। वह हर दिन सुबह 4 बजे उठकर खूब कसरत करते हैं। वह किसी लेट नाइट पार्टी में भी शामिल नहीं होते हैं। अक्सर या तो शूटिंग में बिज़ी रहते हैं या फिर शूटिंग से समय निकालकर वह अपना खाली समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। वह सोशल मीडिया पर पत्नी ट्विंकल खन्ना और अपने दोनों बच्चों आरव और नितारा के साथ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।
अक्षय कुमार अपने बच्चों की परवरिश का भी खूब ख्याल रखते हैं। आरव उनका बड़ा बेटा है। उसने मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल किया हुआ है। वहीं नितारा को छोटी उम्र से ही किताबों का बड़ा शौख है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बच्चों को पैसे की कीमत बताते हैं। फिज़ूल खर्चों के लिए मना करते हैं।
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना जब अपने काम से बाहर रहती हैं तब अक्षय ही अपने बच्चों को ख्याल रखते हैं। वो जल्दी घर आ जाते हैं और फिर अपने बच्चों के साथ ही रहते हैं। वो उनसे बात करते हैं और पूंछते हैं कि आज पूरे दिन उन्होंने क्या-क्या किया। उनकी ये बात उन्हें अच्छा पिता बनाती है। फैंस को एक्टर की ये बातें जानकर उन पर और गर्व हो रहा है।