Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
gjhgjk

इन 4 हैंडसम मुंडों के प्यार में बावली हुई थी ऐश्वर्या, एक तो सरेआम करता था गाली-गलौच, मारपीट

Posted on September 30, 2022

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को देखकर किसी को भी मोहब्बत हो सकती है। ऐसा हो भी क्यों ना ऐश जैसी खूबसूरती बहुत कम महिलाओं के पास होती है। इस कारण के चलते बॉलीवुड में भी कई सेलिब्रिटीज ऐश की खूबसूरती पर मर मिटे थे।

ऐश्वर्या अपने समय में हर किसी के लिए ड्रीम गर्ल बनी थीं। ऐश्वर्या की प्रेम कहानियों की भी खूब चर्चा रही है। अभिषेक से पहले उनकी जिंदगी में और भी कई ऐसे लोगों जो ऐश्वर्या का दिल चुरा चुके थे।

ना सलमान, ना विवेक… ऐश्वर्या की जिंदगी में आने वाले पहले शख्स का नाम है राजीव मूलचंदानी। जी हां… यह उन दिनों की बात है जब ऐश्वर्या अभिनय नहीं बल्कि मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम जमा रही थीं। उन्हीं दिनों राजीव मूलचंदानी के साथ ऐश्वर्या राय की नज़दीकियां बढ़ी थीं। हांलाकि जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं तब वह धीरे-धीरे राजीव से दूर होती चलीं गई । और कुछ ही वक्त बाद उनका राजीव से ब्रेकअप भी हो गया।

बॉलीवुड में आने के तुरंत बाद ऐश का नाम सलमान खान से जुड़ने लगा। ऐश और सलमान ने हम दिल दे चुके सनम में भी साथ काम किया। बताया जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों का रिश्‍ता इस कदर था कि लगने लगा कि दोनों शादी कर लेंगे। बाद में ये रिश्‍ता सलमान के गुस्से की भेंट चढ़ गया था।

ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट, गाली गलौच के आरोप लगाए थे। ऐश ने यह भी कहा था कि सलमान फिल्म सेट पर आकर सबके सामने उनके साथ बुरा व्यवहार करते थे और उन पर हाथ भी उठाते थे। सलमान खान की इन्हीं आदतों के कारण ऐश ने उन्हें अपनी जिंदगी से दूर कर दिया था।

सलमान से अलग होने के बाद ऐश अंदर से टूट चुकी थी और तभी उनकी जिंदगी में आए विवेक ओबेरॉय। दरअसल, ऐश्वर्या ने ऐसे समय में ऐश्वर्या का पूरा साथ दिया। ऐश्वर्या को विवेक के साथ देने पर कोई आपत्ति नहीं हुई थी क्योंकि वो उन्हें बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं पर बाद में जाकर पता चला कि विवेक ऐश्वर्या को प्यार करते थे इसलिए उनका साथ दे रहे थे।

सलमान की वजह से दुखी ऐश्वर्या की मदद करने के चक्कर में विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने सलमान पर कई इल्जाम लगाए, लेकिन ऐश्वर्या अचानक ही मुकर गईं और विवेक को नजरअंदाज करने लगीं। ऐश का इस तरह का बर्ताव विवेक से बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए।

ऐश्वर्या अंदर से टूटने लगी थी। ऐसे में अभिषेक उनकी जिंदगी में फरिश्ते की तरह आए। अभिषेक ने आते ही ऐश की जिंदगी बदल दी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और फिर ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी करने का फैसला कर लिया।

ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार का हिस्सा बन जाने के बाद अपने से जुड़ी हर जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाया है। आज अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को करीब 15 साल पूर हो गए हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में वो बहुत खुश हैं। उनकी एक बेटी भी है आराध्या। हर मौके पर एक दूसरे का साथ निभाता है। इन्हें देखकर कहा जाता है ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृहिणी के लिए खुशखबर , रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आए गिरावट ,जानिए आज का दाम
  • पुराने ज़माने का 25 पैसे का सिक्का घर बैठे बना सकता है करोड़पति,जाने बिक्री केरने का आसान तरीका
  • Petrol-Diesel Latest Rates Today:कच्चे तेल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट,क्रूड ऑयल 50 डॉलर के नीचे…
  • Gold Rate Today: औंधे मुँह गिरे सोना खरीदने वालो के लिए खुशखबरी, जाने आज का ताज़ा रेट
  • मार्केट में धूम मचने आ गया Oppo का सबसे सस्ता और तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, देखकर लोग हो गए खुश

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme