बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर को भरा कौन नहीं जानता। करिश्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं उनकी जोड़ी सुपरस्टार गोविंदा के साथ खूब पसंद की गई। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में शाहरुख, सलमान, आमिर जैसे हर सुपरस्टार के साथ अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया।
बता दे, इसी बीच करिश्मा कपूर जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन को दिल दे बैठी थी। और इन दोनों ने सगाई भी रचा ली थी। कहा जाता है कि, अभिषेक और करिश्मा ने करीब 5 साल तक अपने रिश्ते को निभाया था। लेकिन, सगाई के बाद यह रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो करिश्मा की मां बबीता कपूर को ये रिश्ता पसंद नहीं था।
दरअसल करिश्मा और अभिषेक की जिस समय सगाई की गई थी। उस दौरान करिश्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल थी। लेकिन अभिषेक ने अपना करियर शुरू ही किया था और वह फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में करिश्मा की मां को डर था कि कहीं उनकी बेटी का भी करियर ब’र्बाद ना हो जाए।
वह एक फ्लॉप एक्टर के साथ पूरी जिंदगी कैसे गुजारेगी। ऐसे में उन्होंने सगाई के कुछ दिन बाद ही अभिषेक बच्चन की हिस्से की संपत्ति का बंटवारा करने की मांग कर ली थी। जिससे बच्चन परिवार बुरी तरह नाराज हो गया था। और नौबत सगाई टूटने पर आ गई। इसके बाद अभिषेक और करिश्मा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।
बता दे, अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। और उनके घर 2 बच्चों का जन्म हुआ। हालाँकि शादी के कुछ सालों बाद ही करिश्मा और संजय का भी त’लाक हो गया। वहीं अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी रचाई। और उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ।
बता दे, करिश्मा कपूर ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि, करियर की शुरुआत में करिश्मा ने अजय देवगन को भी डे’ट किया था। बता दें, इन दोनों ने साथ में ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी फ़िल्में की और लोगों ने इन्हे बहुत पसंद किया।
इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर अजय और करिश्मा एक-दूसरे को डे’ट करने लगे थे। हालाँकि इस दौरान अजय देवगन का नाम रवीना टंडन से भी जुड़ने लगा था। इसके बाद ही अजय देवगन और करिश्मा के रिश्ते का अंत हो गया। फिलहाल वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने परिवार के साथ इंजॉय कर रही है।