बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और जमकर रिएक्शन देते नज़र आते हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की एक वीडिया काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने और अपने एक्स हसबेंड अरबाज़ खान के बारे में बात करती नज़र आ रही हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज़ खान के बारे में बातें करती हैं। जहां वो अरबाज़ खान को लेकर कई खुलासे करती हैं। मलाइका बताती हैं कि आखिर अरबाज़ खान ने उनके साथ रिश्ता क्यों तोड़ दिया। मलाइका ने इस दौरान कहा कि अरबाज़ खान उनके साथ बहुत फ्रैंडली रहते थे। वो हमेशा प्यार से ही बात करते थे। उनका नेचर बहुत अच्छा है। वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि अरबाज़ उनके परिवार वालों के लिए एक बेटे जैसे, एक फ्रैंड जैसे थे। वो सबका बहुत अच्छे ढंग से ख्याल रखते थे। मलाइका ने आगे कहा कि कभी आप एक-दूसरे को नहीं समझ पाते और दोनों के विचार अलग हो जाते हैं। जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने में ही खुद की भलाई समझी। जिसके बाद मलाइका ने बताया कि उन्हें पता है कि अरबाज़ उनके बेटे अरहान के पिता हैं। बता दें कि दूर-दूर रहने के बावजूद अरबाज़ और मलाइका दोनों अपने लाड़ले अरहान का ख्याल रखते हैं। बीते दिनों जब अरहान विदेश से छुट्टी मनाने वापस आए थे, तब दोनों कलाकारों ने अपने बच्चे का ख्याल रखा था।
वहीं अगर बात करें मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान के रिलेशन की तो दोनों ने 12 दिसंबर साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने लव मैरेज की थी। मलाइका और अरबाज़ खान दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन एक मोड़ पर आकर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। बता दें कि मलाइका और अरबाज़ ने 11 मई साल 2017 में अपनी शादी को खत्म किया। दोनों की ये शादी शुरुआत से ही काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।
बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर के साथ बीते कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का ये रिलेशन अक्सर सुर्खियां में रहता है। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार लुटाते नज़र आ जाते हैं। वहीं अगर बात करें एक्टर अरबाज़ खान की तो उन्होंने भी मूव ऑन करते हुए इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एन्ड्रियानी के साथ डेटिंग शुरू की। दोनों के रिलेशन की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं।