बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। करिश्मा कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने जो भी किरदार पर्दे पर निभाया उसे मानो जिंदा ही कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में हर किस्म के किरदार निभाए हैं। लेकिन अभी करिश्मा फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं है।
एक्ट्रेस काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है। एक्ट्रेस के बारे में ये खुलासा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल खुलासा करिश्मा द्वारा ही किया गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी समथिंग’ सेशन रखा था। जिसमें उनके फैंस ने एक से बढ़कर एक सवाल पूछा। कई यूज़र्स ने तो करिश्मा से उनका फेवरेट फूड, फेवरेट कलर आदि कई पर्सनल सवाल पूछा। जिसका एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया।
करिश्मा ने जवाब देते हुए लिखा कि उनका फेवरेट फूड बिरयानी है। उनका फेवरेट कलर ब्लैक है। साथ ही यूज़र्स ने ये भी पूछा था कि उन्हें रणबीर और रणवीर में से कौन पसंद है। साथ ही उनके फेवरेट लोगों के बारे में भी पूछा गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रणबीर और रणवीर दोनों बहुत पसंद है। वहीं, उनके फेवरेट लोगों में उन्होंने करीना कपूर खान की पूरी फैमिली और कपूर खानदान के कई लोगों को शामिल किया था। इन सबके अलावा कुछ यूज़र्स ने तो ये तक पूछ लिया कि वो दोबारा शादी करेंगी कि नहीं। जिस पर उन्होंने ‘डिपेंड्स’ लिखा यानी आगे चलकर वो शादी कर सकती हैं। फैंस उनके इस जवाब से काफी ज्यादा खुश हैं।
बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। ये तस्वीरें रणबीर और आलिया की शादी की थी। दोनों की शादी में पूरा कपूर खानदान मौजूद था। सबने खूब मस्ती की थी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज़ काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिसमें करिश्मा फुल इंज्वाय करती नज़र आई थी। करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना कपूर खान उनकी भाभी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर आदि कई लोग नज़र आए थे।