अपने डांस और एक्शन से लोगों का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं। वो बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। हालांकि स्टारकिड होने के बाद भी टाइगर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं। लेकिन असल जिंदगी में वो काफी शर्मीले हैं। टाइगर जल्दी किसी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनते हैं।
हालांकि इन दिनों वो अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। करीब 6 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद टाइगर और दिशा ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अब एक बार फिर टाइगर श्रॉफ का नाम चर्चा में है। खबर है कि वो एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।
अकांक्षा शर्मा को डेट करने की उड़ रहीं खबरें: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के लवली कपल में से एक माने जाते थे। दोनों ने फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था। इसके अलावा वो कई म्यूजिक एलबम में भी साथ नजर आ चुके हैं। फैन्स को लगता था कि टाइगर दिशा जल्द ही शादी की खुशखबरी सुनाएंगे, लेकिन बीते दिनों उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। हालांकि इस मामले पर दोनों एक्टरों ने कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि टाइगर दिशा को छोड़ आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।
अकांक्षा शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने महेश बाबू और वरुण धवन जैसे कई लोकप्रिय स्टार्स के साथ ऐड में काम किया है। साल 2020 में उन्होंने साउथ की फ़िल्म त्रिविक्रम से डेब्यू किया था। वही पिछले साल वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। म्यूजिक वीडियो कैसेनोवा में टाइगर और अकांक्षा साथ डांस करते नजर आए थे। उस वक्त भी दोनों की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी। अब खबर आ रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अकांक्षा ने टाइगर के साथ आई एम ए डिस्को डांसर 2.0 म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
बादशाह के गाने जुगनू में नज़र आ चुकी है आकांशा: अकांक्षा को बादशाह के हिट गाने जुगनू में भी काफी पसंद किया गया था। इस गाने में उनका डांस फैन्स को काफी पसंद आया था। अकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करती रहती है। अकांक्षा ने अभी तक इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें उन्हें यूजर्स का ढेर सारा प्यार मिला है। बॉलीवुड के अलावा वो साउथ इंडस्ट्री के भी कई डान्सिंग नंबर्स पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी हैं। इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ उनके अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि एक्टर का कहना है कि वो और अकांक्षा सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
दूसरी तरफ टाइगर और दिशा के ब्रेकअप का असली कारण सामने नहीं आया है। खबरों की मानें तो दिशा टाइगर से शादी की बात करना चाह रहीं थी। लेकिन टाइगर अभी अपने करियर में व्यस्त हैं और उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस वजह से उन्होंने कमिटमेंट देने से इनकार कर दिया। ऐसे में दिशा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ दिया। फिलहाल इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये बात ये दोनों एक्टर्स ही बता सकते हैं।