बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी दबंग के तौर पर मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट्स शेयर करती ही रहती हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन पोस्ट्स को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की इन पोस्ट्स पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की शादी को लेकर अक्सर सवाल पूछते रहते हैं। जिसका जवाब उन्हें कभी नहीं मिलता। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस सवाल का जवाब जल्द मिलने वाला है। खबरें भी आ रही हैं कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी कर सकती हैं। सोनाक्षी कहीं और नहीं बल्कि खान परिवार में ही शादी करेंगी।
गौरतलब है कि एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने बीते साल दिसंबर के महीने में एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली। उनकी शादी में कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की थी, लेकिन सलमान नहीं पहुंच पाए थे। वहीं अब एक्टर सलमान खान की करीबी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा भी शादी करने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान से नहीं बल्कि किसी और से शादी करने जा रही हैं। जिसके चलते फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा किससे शादी करने वाली हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेव से शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और बंटी सचदेव बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की शादी के बारे में सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता यानी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की तरफ से कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी के होने वाले पति बंटी सचदेव की पहले भी एक शादी हो चुकी है। उन्होंने साल 2009 में अंबिका चौहान से शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया।
अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो सोनाक्षी जल्द ही ‘शिवम’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ महेश बाबू, पवन कल्याण, निधि अग्रवाल, अर्जुन रामपाल, नरगिस फाखरी जैसे कई बड़े कलाकार नज़र आएंगे। फैंस उनकी ये फिल्म देखने के लिए बेकरार हैं।