Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu
hjkljhui

आखिर क्यों इस एक्ट्रेस को पानी में भिगोते थे फिल्म डायरेक्टर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Posted on September 30, 2022

80 और 90 के दशक की मशहूर अदाकार जीनत अमान की जिंदगी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। जो लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गई। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी काफी दीवाने थे। उनकी फिल्मों में ग्लैमर का तड़का सिर्फ उनकी खूबसूरती के कारण ही लगता था। एक समय ऐसा था जब जीनत अमान को हिट फिल्मों की गारंटी तक माना जाता था। यहां तक की ग्लैमर गर्ल जीनत अमान को बहुत ही इरोटिक अंदाज में जब ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म में पेश किया गया तो लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए और इस फिल्म से जीनत के कैरियर को नई ऊंचाई मिली। हालांकि जीनत अमान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। हाल ही में जीनत अमान पूनम ढिल्लों के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए और कपिल और बाकी की टीम के साथ ढेर सारी मस्ती भी की।

जीनत अमान ने शो के दौरान कई राजों से पर्दे उठाए। उन्होंने बताया कि क्यो डायरेक्टर उन्हें फिल्म में पानी में भिगोते थे। दरअसल जीनत अमान को कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में ये पूछा कि आपको फिल्मों में अक्सर बारिश में नहाते हुए या कभी झरने के नीचे शावर लेते हुए देखा जाता था। क्या आपने कभी निर्देशक से इस पर सवाल नहीं पूछा कि क्या आपको लगता है मैं नहाकर नहीं आई हूं? जिसका जवाब देते हुए जीनत अमान ने कहा, ‘मेरे दिमाग में किसी ने ये बात डाल दी थी कि जब भी मुझे बारिश में नहलाते हैं तो प्रोड्यूसर के यहां बारिश होती है वो भी पैसो की बारिश।

आपको बता दें फिल्मों में आने से पहले जीनत एक पत्रकार थीं, लेकिन फिर वो मॉडल बनीं और धीरे-धीरे बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस नाम कमाया। जीनत के पिता अमानुल्लाह खान स्क्रिप्ट राइट थे और बतौर सहायक उन्होंने मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। वे अमान नाम से लिखते थे। जीनत जब 13 साल की थीं तब उनके पिता गुजर गए तो जीनत ने अपने नाम में पिता का नाम जोड़ लिया और वे जीनत खान से जीनत अमान बन गईं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से जुड़ा। इमरान खान के साथ उनका अफेयर काफी चर्चित रहा। इमरान खान उस दौरान पाक क्रिकेट टीम के हैंडसम ब्वॉय हुआ करते थे। इमरान खान जीनत की अदाओं के दीवाने थे तो जीनत उनके शानदार खेल पर फिदा हुआ करती थीं। दोनों की लंदन में खूब मुलाकातें होती थी। जब इमरान का जीनत से अफेयर शुरू हुआ तो उन्होंने इंडिया के खूब चक्कर लगाए थे।

जीनत अमान की जिंदगी जितनी बाहर से ग्लैमरस थी उतना ही दर्द उनके जीवन में था। बॉलीवुड में बोल्ड और ब्यूटी की मिसाल जीनत अमान का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उनकी निजी जिंदगी उतनी ही अधिक तनाव में कटी। जीनत अमान घरेलू हिंसा का शिकार हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत अमान संजय खान के साथ रिश्ते में थीं। कहा जाता है कि एक दिन संजय खान ने अपना आपा खो जीनत अमान पर हाथ उठा दिया था। कहा जाता है जीनत अमान की आंख खराब होने का कारण संजय ही हैं। इसका पूरा असर उनके करियर पर पड़ा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज, शादी की तस्वीरें हुई वायरल।
  • दुनिया की पांच सबसे अजीबोगरीब बातें, इस देश में तो आंसू पोंछने के लिए भी रेंट पर मिलते हैं लोग
  • Urvashi Rautela हुई Oops Moment का शिकार, कार से उतरते ही शॉर्ट ड्रेस में दिखा…वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
  • इस मासूम बच्चे के साथ सलमान खान की मस्तीभरी फोटो हुई वायरल।
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख हुई फिक्स, जानिए कब होगी रसम शुरू, कब बनेंगे पति पत्नी…

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme