बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिल्खा सिंह यानी फरहान अख्तर काफी ज्यादा जाने-माने कलाकार हैं। एक्टर ने कई बड़ी फिल्मों में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि फरहान आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। एक्टर कभी अपनी लव लाइफ के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी पोस्ट्स को लेकर। लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर हैं। हाल ही में शिबानी की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पंसद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। बीते दिनों शिबानी ने एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वो अपने पति फरहान अख्तर के बाहों में बाहें डाले पोज़ देती नज़र आ रही थी।
लेकिन वायरल तस्वीरों में उनका पेट थोड़ा सा फूला हुआ लग रहा था। जिस पर उनके फैंस ने उनसे सवाल करना शुरु कर दिया। फैंस ने उनसे पूछ ही लिया कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। जिस पर हाल ही में उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर ने फैंस के पूछे गए सवालों के चलते एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस को मिरर के सामने फोन थामे पोज़ देते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने टाइटल में लिखा है कि वो एक औरत हैं और वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।
साथ ही शिबानी ने लिखा कि उस दिन उनका पेज टकीले के चलते फूला हुआ लग रहा था। टेक्स्ट में शिबानी ने कई सारे हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल भी किया है। उनकी ये वीडियो इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फैंस उनकी वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले एक्टर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ क्रिस्चियन रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई है। एक्टर की शादी में कई बड़े और दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की थी। उनकी शादी की कई तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी। साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसमें फरहान एक्टर ऋतिक रौशन के साथ उन्हीं की फिल्म के गाने पर स्टेप्स मैच करते नज़र आ रहे थे। दोनों को यूं डांस करता देख वहां मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा इंज्वाय कर रहे थे।