बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर में हर सुपर स्टार के साथ काम किया है और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई है। गौरतलब है कि रेखा अभी तक सिंगल है। हालांकि, उन्होंने भी शादी रचाई थी लेकिन उनकी किस्मत में शायद शादी नहीं थी।
जिसके चलते उनकी शादी चंद दिनों में ही टूट गई। बता दे साल 1990 में रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी। दोनों शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल तरीके से जी रहे थे। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने फां’सी लगाकर आ’त्मह’त्या कर ली थी। कहा जाता है कि, मुकेश अग्रवाल की आ’त्मह’त्या का कारण रेखा को बताया गया था।
और इस बात को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो मुकेश अग्रवाल ने रेखा के दुपट्टे से फां’सी लगाई थी। जिसके चलते रेखा मुसीबत में फं’स गई थी। बता दे मुकेश अग्रवाल और रेखा की पहली मुलाकात रेखा की सहेली के माध्यम से हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डे’ट के और फिर शादी रचाने का फैसला कर।
लेकिन इनकी शादी महज कुछ दिनों तक ही चली और टूट कर रह गई। पति मुकेश अग्रवाल की आ’त्मह’त्या के बाद काफी सालों बाद रेखा ने चुप्पी तोड़ी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, “मैं सबसे पहले हर किसी को ये बताना चाहती हूं कि, त’लाक मैं नहीं बल्कि मुकेश लेना चाहते थे। उन्होंने मुझसे त’लाक मांगा था।
शायद अरेंज मैरिज के लिए मेरी जल्दबाजी ठीक नहीं थी। मैंने कभी भी रिश्ते पर हार नहीं मानी। अगर हम ये मानते थे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं तो उन्हें उसी वक्त अलग हो जाना चाहिए था।” रेखा ने इस बातचीत के दौरान ये भी बयान दिया कि, शादी के बहुत ही कम समय में उन्हें फर्क महसूस होने लगा था।
रेखा ने कहा ‘जब हम लंदन में अपना हनीमून मनाने गए थे उस वक्त ही मुझे हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया था।’ बता दे रेखा का नाम जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों का अ’फेयर काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। हालांकि रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।
इसके बाद रेखा का नाम मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा के साथ भी जुड़ा। कहा तो यह भी जाता है कि, रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। और यह दोनों साथ भी रहने लगे थे लेकिन विनोद मेहरा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके चलते यह दोनों जल्दी अलग हो गए।