Skip to content
Moto News
Menu
  • Home
  • News
  • Astrology
  • Entertainment News
  • Religion
  • Lifestyle
  • Viral
  • Uncategorized
Menu

शिल्पा शेट्टी के पहले बच्चे ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा पूरा कुंद्रा परिवार

Posted on October 3, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनकी फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। जो लोगों को हैरान कर रहा है। पोस्ट में शिल्पा के पेट डॉग प्रिंसेस के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया है। दरअसल, उनकी पेट डॉग इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। जो शिल्पा शेट्टी समेत उनके पूरे परिवार को दुखी कर रहा है।

बता दें कि शिल्पा ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट में प्रिंसेस कभी शिल्पा के साथ प्यार जताती नजर आती हैं। तो कभी उनके बेटे विआन उनके साथ दिख रहे हैं। वे अपने पेट डॉग के साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। उनका ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने पेट डॉग को कितना मिस कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पहला बच्चा..मेरे शेट्टी कुंद्रा ने रेनबो की ब्रिज को क्रॉस कर दिया। हमारी जिंदगी में आने के लिए और 12 सालों में खूबसूरत मेमोरी देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। तुम अपने साथ मेरे दिल का एक हिस्सा ले गए हो। तुम्हारी जगह कभी कोई नहीं ले सकता। मम्मा, पापा, विआन-राज और समिषा तुम्हें हमेशा मिस करेंगे। रेस्ट इन पीस प्रिंसी।’ उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है। जिसे अब तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

खैर, बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो वो फिलहाल किसी फिल्म में नहीं दिखने वाली हैं। इससे पहले वो फिल्म ‘हंगामा 2’ में दिखाई दी थी। जो कि एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी। जिसके बाद फैंस एक्ट्रेस को एक बार फिर पर्दे पर देखना चाहती हैं। एक्ट्रेस बीते साल अपने पति राज कुंद्रा के चलते चर्चा में रही थी। जिन पर बीते साल अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिसको लेकर शिल्पा शेट्टी समेत उनके पूरे परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनुपमा अपडेट: अनुज और अनुपमा हुई लापता क्या वापिस मिलेंगे दोनों ?
  • ऑरेंज कलर की ट्यूब ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाया हुस्न का जलवा, Bold तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर वायरल
  • पहली बार हवाई जहाज में बैठी 62 साल की महिला किसान, फिर जो हुआ वह देख भावुक हो गया पूरा इंटरनेट
  • 50 साल की उम्र में अनुपमा बनेगी मां? कहानी में आएंगे बड़े ट्विस्ट
  • पठान के ‘बेशर्म रंग’गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

LOREM IPSUM

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus voluptatem fringilla tempor dignissim at, pretium et arcu. Sed ut perspiciatis unde omnis iste tempor dignissim at, pretium et arcu natus voluptatem fringilla.

©2023 Moto News | Design: Newspaperly WordPress Theme