80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रीना रॉय एक ऐसी अदाकारा थी। जिन्होंने अपनी सभी फिल्मो के किरदारों को बखूबी निभाया था। इतना ही नहीं बल्कि, एक समय था जब रीना रॉय का नाम सबसे ज्यादा मानदेय लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल था। आपको बता दे की, रीना रॉय ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।
साथ ही उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शंकों के दिलों पर राज भी किया है। 70 और 80 के दशक के समय में रीना रॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में थीं। एक समय ऐसा था, जब रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का प्रेम सम्बंध खूब सुर्खियों में था।
साथ ही दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसा बताया जाता है कि, रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा एक दूसरे से हद से ज्यादा प्यार करते थे। किन्तु; उनके प्यार का ये सुनहरा रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का ये रिश्ता बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हुवा था। जिसके बाद दोनों ने किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली।
हालांकि, शादी के बाद भी दोनों के रिश्ते ठीक-ठाक रहे। जहां एक तरफ शत्रुघ्न सिन्हा की शादीशुदा जिंदगी सफल साबित हुई, वहीं दूसरी तरफ रीना रॉय की शादी शुदा जिंदगी कामयाब नहीं हो सकी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा ने सन 1980 में ‘पूनम सिन्हा’ से शादी की थी। जबकि, अभिनेत्री रीना रॉय ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ‘मोहसिन खान’ से शादी की थी।
80 के दशक में रीना रॉय और मोहसिन खान ने शादी की थी। शादी के बाद रीना रॉय ने बॉलीवुड से अपना रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन, रीना रॉय का शादी का ये नया रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। और बहुत ही जल्द उनका और मोहसिन खान का ये रिश्ता टूट गया। रीना रॉय की मोहसिन खान से शादी से एक बेटी भी हुई थी। जिसका नाम ‘समन खान’ है।
तलाक के बाद अपनी बेटी की कस्टडी रीना रॉय मिली थी। साथ ही ऐसा बताया जाता है कि, जब लाख कोशिशों करने के बाद भी जब रीना रॉय अपनी बेटी को नहीं पा सकीं। तो इस मुश्किल हालत में उनका साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा की बदौलत ही रीना रॉय को अपनी बेटी की कस्टडी मिली थी।रीना रॉय ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी और पति मोहसिन खान को लेकर खुलकर बातचीत की थी।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, उन्होंने कभी दोबारा शादी के बारे में सोचा ही नहीं। साथ ही उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी अपने प्रेम प्रसंग के विषय में बातचीत भी की। रीना रॉय ने एक मिडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान पूर्व पति मोहसिन खान और इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बारे में सभी बात बताई। अभिनेत्री ने कहा कि “मैं सुबह से लेकर रात तक काम किया करती थी।
और बहुत थक जाती थी। तब मेरी मां ने मुझसे कहा था, यह कैसा जीवन है? बहुत हो गया। और कितना कमाओगी?” एक्ट्रेस ने कहा, ”उन्हें लगा कि यह मेरी शादी की सही उम्र है। उन्हें हमेशा डर रहता था कि, मैं कभी शादी नहीं करूंगी और जब शादी का वक्त आएगा तो मैं सिंगल ही रहूंगी.”