बॉलावुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी बहुत ज्यादा नाम कमाया है। जिसके चलते भारत के बाहर भी उनकी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है। हाल ही में उनके बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका के बच्चे के बारे में बताया जा रहा है। बता दें कि ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि देसी गर्ल की मां ने ही किया था।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। किसी-न-किसी कारण के चलते देसी गर्ल सुर्खियों में जगह बना ही लेती हैं। आए दिन कभी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी वो अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके बारे में एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। खुलासे में एक्ट्रेस की मां बताती हैं कि एक समय पर प्रियंका बिना शादी किए बच्चा चाहती थी। बता दें कि प्रियंका को बच्चे बहुत ज्यादा पसंद हैं। जिसके चलते एक समय पर वो बच्चे को गोद लेना चाहती थी।
बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ये इच्छा अपनी मां से बताई कि वो एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं, तब उनकी मां ने उन पर काफी ज्यादा गुस्सा किया था। साथ ही एक्ट्रेस को काफी ज्यादा समझाने की कोशिश की थी। लेकिन फिर भी देसी गर्ल अपनी बात पर टिकी थी। हालांकि, समय के साथ उनकी ये जिद्द चली गई। गौरतलब है कि आज के समय में उन्होंने एक अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। बीत दिनों प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए एक बच्ची के माता-पिता बन गए। जिसकी अब दोनों कलाकार बहुत ज्यादा देख भाल कर रहे हैं।
हालांकि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपनी बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति निक और बेटी के साथ भारत आ सकती हैं। इस बारे में प्रियंका की मां ने भी बताया था। फैंस एक्ट्रेस को फिर से भारत में देखने के लिए बेकरार हैं। साथ ही लोग आए दिन प्रियंका की बेटी का चेहरा देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर जाहिर करते नज़र आते हैं।